फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Cash from shop, ornaments worth lakhs thrown from home

दुकान से नकदी, घर से लाखों के गहने उड़ाए

Thu, 29 Aug 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Cash from shop, ornaments worth lakhs thrown from home
श्यामपुर। पुलिस चौकी श्यामपुर के पास एक पूजा सामग्री की दुकान से बुधवार को चोर सात हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। वहीं, बीते रविवार की दोपहर को गुमानीवाला में एक बंद मकान से लाखों के गहनों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। दुकानदार ने सीसीटीवी में कैद बाइक सवार दो युवकों पर शक जताया है।
विज्ञापन

दुकानदार नवीन भट्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लक्कड़घाट रोड स्थित उसकी पूजा सामग्री की दुकान है। बुधवार शाम वह बाथरूम गया हुआ हुआ था, वापस आया तो गल्ले में रखे सात हजार रुपये व अन्य सामान गायब था। पास की ही दुकान में जब सीसीटीवी की फुटेज देखी गई तो दो युवक बुलट मोटरसाईकिल पर आते हुए दिखाई दिए हैं। दुकानदार ने युवकों प शक जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बीते रविवार दोपहर को गुमानीवाला वार्ड-11 निवासी त्रेपन सिंह के बंद मकान से चोरों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। त्रेपन सिंह के पुत्र मुकेश रावत ने बताया कि घटना के समय वह परिवार सहित रिश्तेदार के घर गए हुए थे। जब वापस आए तो घर का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी अलमारी भी टूटी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मुकेश ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed