{"_id":"5e46fb908ebc3ee6053dfaee","slug":"car-fell-into-a-ditch-four-foreigners-injured-rishikesh-news-drn3361672127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरने से चार विदेशी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरने से चार विदेशी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर खाई में गिर गई। इससे कार में सवार चार विदेशी नागरिक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निकालकर एम्स में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों की हालत में सुधार है।
कैलाश गेट पुलिस चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे तपोवन से एनटीनो पलासाल (60) निवासी स्पेन व क्रिस्टीना (47) रोजरीगोज उर्फ चेताली निवासी स्पेन, सतोमी मिजोगासि (47) निवासी जापान और मारचीला सुकम (46) निवासी ब्राजील कार में मुनिकीरेती की ओर आ रही थे। कार एनटीनो पलासाल चले रहे थे। इस दौरान तपोवन बाईपास पर कार का संतुलन बिगड़ गया। जिस कारण वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज विकेंद्र कुमार पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे चारों विदेशियों को निकालकर एंबुलेंस से एम्स पहुंचाया। जहां भर्ती सभी घायलों की हालत में सुधार है।