{"_id":"613e5b758ebc3eca8223be10","slug":"call-for-making-bharat-bandh-of-27-september-a-success-rishikesh-news-drn390211953","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष के साथ आंदोलन को भी देगे रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं के लिए संघर्ष के साथ आंदोलन को भी देगे रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। किसान सभा की बैठक में स्थानीय किसानों की समस्याओं के निदान के लिए संघर्ष करने के साथ किसान आंदोलन को भी गति देने को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि 27 सितंबर के भारत बंद को भी सफल बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।
रविवार को चांदमारी स्थित निर्मल फार्म परिसर में आयोजित किसान सभा की बैठक में नौजवान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष जाहिद अंजुम ने कहा कि केंद्रीय कृषि बिलों को लेकर केंद्र सरकार किसानों से टकराव का रास्ता अपना रही है। मुजफ्फरनगर में ऐतिहासिक किसान पंचायत से किसानों की एकजुटता का प्रदर्शन हुआ है। श्रमिक नेता अश्वनी त्यागी ने कहा कि देश में चल रहे किसान आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भागीदारी बनाने के लिए प्रयास किए जाने होंगे। इसके लिए गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करना होगा। किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव याकूब अली ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान विरोधी है। गन्ना किसानों की मांग के बावजूद गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया जा रहा है। किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबंद होकर संघर्ष किया जाएगा। 27 सितंबर के भारत बंद को लेकर व्यापक तैयारियां की जाएंगी। बैठक में किसान सिंह, पूरण सिंह, महताब अली, राजेंद्र सिंह, अनूप पाल, हर्षित कुमार, रोशन लाल, प्रियांशु कुमार सक्सेना, नरेंद्र सिंह, जगजीत सिंह, हुसैन अहमद आदि मौजूद रहे।