Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus overturned in Muni ki Reti Rishikesh Uttarkhand accident news in hindi

ऋषिकेश: मुनि की रेती के पास बस पलटी, करीब 50 छात्र थे सवार, फिरोजाबाद से शैक्षिक भ्रमण पर थे आए

Sat, 14 Nov 2026 01:26 PM IST
Heera संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Heera Updated Sat, 14 Nov 2026 01:26 PM IST
सार

ऋषिकेश के मुनि की रेती में शनिवार को एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
Bus overturned in Muni ki Reti Rishikesh Uttarkhand accident news in hindi
षिकेश मुनि की रेती में बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भद्रकाली से पूर्णानंद पार्किंग की ओर आ रही बस के ब्रेक फेल होने से बस चालक सहित दो अन्य घायल हो गए। बस में करीब 50 छात्र सवार थे, जो शैक्षिक भ्रमण पर फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से हरिद्वार ऋषिकेश घूमने आए थे। बस भद्रकाली से ब्रह्मानंद मोड़ होते हुए बस पूर्णानंद पार्किंग जा रही थी।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...मसूरी: शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, राष्ट्रपति मुर्मु ने किया सम्मानित
विज्ञापन


इस दौरान ब्रह्मानंद मोड़ से पीडब्ल्यूडी तिराहा के बीच बस के ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर आश्रम की बाउंड्रीवॉल से टकरा गई। घायल चालक सहित दो अन्य घायलों को अस्पताल में लाया जा रहा है। मुनि की रेती यातायात पुलिस का कहना है कि बस के ब्रेक फेल होने के कारण चालक सहित कुल तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा जा रहा है। अनियंत्रित हुई बस को साइड करने के लिए क्रेन बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed