{"_id":"58c990774f1c1b250832a99a","slug":"bsf-jawan-dies-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ डोईवाला।
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में बीएसएफ जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। कोतवाली अंतर्गत बुधवार सुबह ऋषिकेश मार्ग पर एक बीएसएफ जवान संदिग्ध परिस्थितियों अचेतावस्था में मिला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेश शाह ने जवान की शिनाख्त सीमा सुरक्षा बल डोईवाला में तैनात जवान रमेशचंद (47) पुत्र सुरेशानोद डंडरियाल निवासी सिरोड़ा पट्टी मवालस्यु, पोस्ट ऑफिस मटियाला पौड़ी गढ़वाल, हाल निवास मयूर विहार, बालावाला, रायपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
रमेशचंद इन दिनों अवकाश पर चल रहा था। बुधवार को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। सुबह घर से निकला रमेश दोपहर में बेसुध हालत में पड़ा मिला था। बीएसएफ उच्चाधिकारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन