फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BSP members pay tribute to Kanshiram on his death anniversary

Rishikesh News: बसपाइयों ने कांशीराम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Fri, 09 Oct 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 09 Oct 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
BSP members pay tribute to Kanshiram on his death anniversary
ऋषिकेश। बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा इकाई की ओर से शुक्रवार को पार्टी संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष पंकज जाटव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन शोषित और वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित किया। उन्होंने वर्ष 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना कर सामाजिक समानता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी बृजेश कुमार निगम ने की, जबकि संचालन देहरादून जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ने किया। इस दौरान पार्टी के विधानसभा क्षेत्र ऋषिकेश अध्यक्ष जसकरण यादव, रवि गौतम, महावीर सिंह, विजेंद्र पासवान, सरल चौहान, शुभम जाटव, मनोज कुमार कश्यप, अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में बसपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed