फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Broken pillars could not be fixed at many places on the

Rishikesh News: नौ महीने बाद भी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नहीं लगे पुश्ते

Sun, 10 Mar 2024 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Broken pillars could not be fixed at many places on the
Iजान जोखिम में डालकर लोग सफर करने को मजबूर
विज्ञापन

I

Iडेढ़ महीने बाद चारधाम की यात्रा होने वाली है शुरूI



बजट के इंतजार में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी से आगे देवप्रयाग तक कई स्थानों पर टूटे पुश्ते नहीं लग पाए। इसकी वजह से लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। डेढ़ महीने बाद चारधाम की यात्रा भी शुरू होने वाली है।



पिछले साल बरसात में जून माह में बदरीनाथ हाईवे पर कई पुश्ते टूट गए थे। लेकिन नौ महीने बाद भी लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर हाईवे पर टूटे पुश्तों का निर्माण नहीं कर पाया। जिन स्थानों पर पुश्ते टूटे हैं उन स्थानों पर किसी प्रकार के साइनबोर्ड और रिफ्लेक्टर नहीं लगाए गए हैं। जिससे यह स्थान संवेदनशील बन गए हैं।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी से देवप्रयाग तक करीब 12 से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े पुश्ते टूटे हैं। कई स्थानों पर बोल्डर बीच हाईवे पर गिरे हैं। चारधाम की यात्रा शुरू होने में महज डेढ़ महीने का समय बचा है। ऐसे में डेढ़ महीने में 12 से अधिक पुश्ते लगाने के लिए एनएच श्रीनगर गढ़वाल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iबदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुश्तों के निर्माण के लिए शासन को बजट भेजा गया है। बजट आवंटन होते ही पुश्तों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। - तनुज कांबोज, ईई लोनिवि एनएच श्रीनगर गढ़वालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed