फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   School topper Nikhil suffers from aneurysm disease, Students broke their piggy bank to save their friend life

दोस्ती इम्तिहान लेती है: स्कूल का टॉपर निखिल हुआ बीमार...साथी की जान बचाने के लिए छात्रों ने तोड़ी गुल्लक

Wed, 06 Nov 2024 10:48 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 06 Nov 2024 10:48 AM IST
सार

स्कूल के सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपने स्कूल के होनहार को लेकर चिंतित हैं। छात्र के पिता ने कहा कि फरीदाबाद में ऑपरेशन के बाद निखिल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नली की मदद से पेय पदार्थ दिया जा रहा है। निखिल जेईई की तैयारी में जुटा हुआ था।
 

विज्ञापन
School topper Nikhil suffers from aneurysm disease, Students broke their piggy bank to save their friend life
निखिल कोठियाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दोस्ती इम्तिहान लेती है... ऐसी ही इम्तिहान की घड़ी आई द होराइजन स्कूल के छात्रों-शिक्षकों के सामने जब उन्हें पता लगा कि स्कूल का 12वीं का टॉपर न्यूरिज्म बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती है। होनहार के उपचार में खर्च अधिक था और पैसों का पर्याप्त इंतजाम नहीं था। ऐसे में स्कूल के छात्रों ने अपने जेब खर्च से बचाए हुए रुपये एकत्र करने शुरू किए, शिक्षकों-अभिभावकों का साथ मिला और साथी की जान बचाने के लिए सभी आगे आ गए।

विज्ञापन


फरीदाबाद में छात्र की सफल सर्जरी के बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। द होराइजन स्कूल जौलीग्रांट के 12वीं के टॉपर छात्र निखिल कोठियाल (18) पुत्र संजय कोठियाल को न्यूरिज्म नाम की बीमारी हो गई है। छात्र ने बिना ट्यूशन 12वीं सीबीएसई की परीक्षा में 96.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को स्कूल के वार्षिक समारोह में इस छात्र को पुरस्कृत किया जाना था, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने से यह छात्र अपना पुरस्कार लेने नहीं गया। निखिल थानो के कुडियाल गांव में रहता है। उसके पिता की कोरोनाकाल में होटल की नौकरी चली गई थी। छात्र की बीमारी के बारे में जब स्कूल में पता चला तो पूरा स्कूल निखिल की मदद में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ऑपरेशन के बाद निखिल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया
विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मदद के हाथ बढ़ाए हैं। स्कूल के सभी विद्यार्थी और शिक्षक अपने स्कूल के इस होनहार को लेकर चिंतित हैं। छात्र के पिता संजय कोठियाल ने कहा कि फरीदाबाद में ऑपरेशन के बाद निखिल को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। नली की मदद से पेय पदार्थ दिया जा रहा है। निखिल जेईई की तैयारी में जुटा हुआ था।

निखिल ने स्कूल से टॉप किया है। जब वो वार्षिक समारोह में पुरस्कार लेने नहीं पहुंचा तो उसके बारे में पता चला। पूरा स्कूल और शिक्षक अपने होनहार छात्र के साथ खड़े हैं। उसकी हर संभव मदद की जाएगी। -नम्रता शर्मा, प्रधानाचार्य, द होराइजन स्कूल

ये भी पढ़ें...Almora Bus Accident: किसी के माथे का सिंदूर उजड़ा तो किसी का भाई चल बसा...बराथ गांव में एक साथ जलीं कई चिताएं

आर्थिक विषमताओं का सामना कर रहे संजय के पुत्र निखिल ने टॉप कर गांव का नाम रोशन किया है। गांव के सभी लोग रिश्तेदार आदि इस होनहार के परिवार को हर संभव मदद देने में जुटे हुए हैं। -महेश कुकरेती, ग्राम प्रधान कुडियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed