{"_id":"5e41b86e8ebc3ee5d475cddb","slug":"broke-the-lock-of-the-house-and-threw-millions-of-jewels-rishikesh-news-drn3357132179","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का ताला तोड़ लाखों के गहने उड़ाए
विज्ञापन
घर में हुई चोरी की जानकारी देते परिवार के लोग।
- फोटो : RISHIKESH
अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र के सुनार गांव में चोरों ने एक बंद घर ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना के वक्त परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे, जब शाम को घर लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
बंद घरों में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खता डोईवाला में बंद घर में चोरी के बाद चोरों ने रविवार को विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला के सुनारगांव में युद्धवीर सिंह बिष्ट के एक बंद घर को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार युद्धवीर सिंह विदेश में नौकरी करते हैं, यहां उनकी पत्नी सरिता बिष्ट बच्चों के साथ रहती हैं। बीते रविवार को सरिता अपने ससुर और बच्चों के साथ सुद्धोवाला देहरादून रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास जब वह घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान अस्त व्यस्त पाया तो सन्न रहे गए। उन्होंने तत्काल जौलीग्रांट पुलिस को सूचना दी।
पीड़ित सरिता बिष्ट ने बताया कि आलमारी से करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हुए है। इसके अलावा 20 हजार की नकदी भी चोरी हुई है। बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। नगर पालिका सभासद प्रदीप नेगी ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

सुनार गांव में चोरों ने तोड़ी अलमारी।- फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन