फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Brahmins performed Upanayana rituals with sage worship on Shravani festival

श्रावणी पर्व पर ब्राह्मणों का ऋषि पूजन के साथ किया उपनयन संस्कार

Tue, 04 Aug 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Brahmins performed Upanayana rituals with sage worship on Shravani festival
त्रिवेणी घाट पर उपनयन संस्कार करते वैदिक ब्राह्मण महासभा के सदस्य। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। वैदिक ब्राह्मण समाज की ओर से श्रावणी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर त्रिवेणी घाट मां गंगा के तट पर सभी ब्राह्मणों का उपनयन संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविवार को श्रावणी पर्व पर त्रिवेणी घाट स्थित मां गंगा के पावन तट पर महंत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में सभी ब्राह्मणों का ऋषि पूजन के साथ ही उपनयन संस्कार किया गया। इस मौके पर पंडित रवि शास्त्री ने बताया कि आज के दिन हम सभी अपने गुरुओं और पितरों का तर्पण कर ऋषि पूजन किया गया। इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों द्वारा उपयोग में आने वाला यज्ञोपवीत का पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे साल भर हम लोग ब्राह्मण यज्ञोपवीत का उपयोग करेंगे। श्रावणी उपाकर्म वैदिक ब्राह्मणों को वर्ष भर में आत्मशुद्धि का अवसर प्रदान करता है। वैदिक परंपरा अनुसार वेदपाठी ब्राह्मणों के लिए श्रावण मास की पूर्णिमा सबसे बड़ा त्योहार है। इस दिन यजमानों के लिए कर्मकांड यज्ञ, हवन आदि करने की जगह खुद अपनी आत्मशुद्धि के लिए अभिषेक और हवन किए जाते हैं। इस अवसर पर महंत केशव स्वरूप ब्रह्मचारी पंडित रवि शास्त्री आचार्य मुकुंद उपाध्याय पंडित शंभू गंगाराम व्यास: वैदिक ब्राह्मण जगमोहन मिस्रा प्रवक्ता मनोज चमोली आदि लोग उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed