Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bonfires started burning at 15 places

Rishikesh News: 15 स्थानों पर जलने लगे अलाव

Tue, 02 Dec 2025 01:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 02 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bonfires started burning at 15 places
 डोईवाला में नगर पालिका की ओर से की गई अलाव की व्यवस्था। स्रोत-पालिका
नगर पालिका ने शहर के 15 प्रमुख स्थानों को चिह्नित किया है, जहां लोगों को ठिठुरन से बचाने के लिए अलाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस पहल से स्थानीय निवासियों और राहगीरों को ठंड से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन




नगर पालिका की ओर से डोईवाला मुख्य चौक समेत विभिन्न 15 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बसों के ठहराव वाले क्षेत्रों, अस्पताल, चौक और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सोमवार से अलाव की व्यवस्था को शुरू कराया गया है।
विज्ञापन


गिरते तापमान की वजह से बेघर लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सामाजिक संगठनों के अलावा जनप्रतिनिधि भी नगर पालिका से अलाव की व्यवस्था को बनाने की मांग कर रहे थे। बता दें कि राजधानी जाने वाला मार्ग डोईवाला को होकर जाता है। रात में भी लोग सफर करते हैं और डोईवाला उतर जाते हैं। ऐसे में शीत ऋतु में अलाव उनको राहत देने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि पूर्व की भांति नगर पालिका के 15 स्थानों को अलाव के लिए चिह्नित किया गया है। सोमवार की रात से चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था को बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed