फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   BJYM blew the effigy of Pakistan

भाजयुमो ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

Tue, 27 Sep 2016 01:15 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Tue, 27 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJYM blew the effigy of Pakistan
पुतला फूंका - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सेना के जवानों पर किए गए आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुस्सा जताया। कहा कि सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी।

विज्ञापन


सोमवार को मुनिकीरेती स्थित कैलासगेट क्रांति चौक पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आशीष कुकरेती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, कार्यकर्ताओं ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत सरकार हमले में शहीद हुए भारतीय सेनाओं के बलिदान का पाकिस्तान को मुंहतोड जवाब देगी। जिसे पाकिस्तान हमेशा याद रखेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पहला मामला नहीं है, जब पाकिस्तान ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो। इसके पहले भी वह आतंकियों को सीमा पार भेज आतंकी हमले करवाता रहा है। 
विज्ञापन


लेकिन, देश अब इस तरह के हमले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला फूंकने वालों में हिमांशु नौटियाल, बलदेव भंडारी, मनीष कुकरेती, विवेक राव, राकेश सेंगर, अनिल बडोला, राजन बिष्ट, बृजेश गिरी, दिनेश पंवार, शुभम बेलवाल, पुरुषोत्तम, सुमित, सुभाष चौहान, विजय रावत, शंकर नौटियाल, संजय बहुगुणा, दीपक राणा, योगेश सकलानी, विपिन रमोला, ओम गिरी आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed