{"_id":"573a36784f1c1bd918ac81dc","slug":"bjp-erupted-on-mining-license-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन लाइसेंस अवधि बढ़ाने पर भड़की भाजपा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन लाइसेंस अवधि बढ़ाने पर भड़की भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 17 May 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कैबिनेट की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश रद्द करने, खनन कारोबारियों के खनन पट्टे के नवीनीकरण की अवधि बढ़ाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने खनन माफियाओं और सरकार के बीच मोटी डील होेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में दून चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने खनन कारोबारियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाइसेंस नवीनीकरण की अवधि एक साल से बढ़ाकर पांच साल कर दी। इससे राज्य को राजस्व का नुकसान होगा।
विज्ञापन
नवीनीकरण बढ़ाने जाने से स्पष्ट हो गया कि प्रदेश सरकार और खनन कारोबारियों के बीच गुप्त डील हुई है। कहा कि स्टिंग आपरेशन ने मुख्यमंत्री हरीश रावत की नीतियों की पोल खोलकर रख दी है। यदि वे निर्दोष है तो उन्हें सीबीआई जांच के लिए स्वयं आगे आना चाहिए था।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक के माध्यम से सीबीआई जांच की सिफारिश रद्द करने से यह स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री डर गए है। भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, संदीप शास्त्री, विवेक गोस्वामी, सरोज डिमरी, अनीता ममंगाई, गोविंद अग्रवाल, संजय शास्त्री, राजपाल ठाकुर, ज्योति सजवाण, कृष्ण कुमार सिंघल, इंद्र कुमार गोदवानी, राजीव चौधरी, पंकज शर्मा, गुड्डी कलूडा, आशा गुप्ता, हरिशंकर प्रजापति, अरविंद यादव, जितेंद्र अग्रवाल, श्रवण जैन, राजेंद्र बाल्मीकि, रजनी बाला, आशा देवी, विमला कपूर, राजू नरसिम्हा व शिव कुमार आदि शामिल थे।