फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bhubaneswar has been spreading the light of education for

Rishikesh News: सात वर्षों से शिक्षा की रोशनी फैला रहे भुवनेश्वर

Sun, 12 Jan 2025 08:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:03 AM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar has been spreading the light of education for
लक्ष्य कोई भी बड़ा नहीं जीता वही जो डरा नहीं... पंक्तियां भुवनेश्वर प्रसाद भारद्वाज पर चरितार्थ हो रही है। भुवनेश्वर बीते सात वर्षों से जंगल और बागड़ी समुदाय में शिक्षा की रोशनी फैला रहे हैं। इस रोशनी से वह अब तक करीब 100 से अधिक बच्चों को शिक्षा दे चुके हैं।
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गोहरी रेंज में कुनांऊ के समीप भुवनेश्वर वन गुर्जरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दे रहे हैं। यहां के बाद अब वह कोटद्वार-नाजीबाबाद रोड स्थित चिड़ियापुर में भी वन गुर्जर के बच्चों को शिक्षा देने के लिए निकल पड़े हैं। यही नहीं जब भी उन्हें समय मिलता है वह बागड़ी समुदाय के बीच जागर उनके बच्चों को भी शिक्षित करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


पुष्कर मंदिर रोड ऋषिकेश निवासी 32 वर्षीय भुवनेश्वर ने बताया कि उन्होंने स्नातक करने के बाद मल्टीमीडिया एनिमेशन में डिग्री प्राप्त की है। वे ऋषिकेश के एक आश्रम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 2017 में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। उसके बाद उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले उन्होंने बैराज-चीला मोटर मार्ग स्थित गुर्जरों के डेरे से इसका शुभारंभ किया, जहां बच्चे शिक्षा से वंचित हैं। उसके बाद उन्होंने मायाकुंड, खारास्रोत और शीशमझाड़ी क्षेत्र में गंगा घाट और तटों पर मछली की गोलियां बेच रहे बच्चों को शिक्षा दी। अब वह चिड़ियापुर, बागड़ी समुदाय समेत अन्य क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षा देने में जुटे हुए हैं।


---
शिक्षा के अलावा हर संभव मदद करते हैं जरूरतमंद लोगों की

भुवनेश्वर ने बताया कि वह जरूरतमंद बच्चों को पठन-पाठन सामग्री के अलावा अन्य मदद भी करते हैं। वे बच्चों को रसद सामाग्री, गर्म कपड़े समेत अन्य जरूरी सामान भी बांटते हैं। कई ऐसी संस्थाएं हैं जो इस मुहिम में उनका सहयोग करती हैं।

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

आकाश सक्सेना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed