{"_id":"56db40c64f1c1b022d8b4efd","slug":"bhoj-admires-foreign","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय योग के साथ भोज के मुरीद विदेशी साधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय योग के साथ भोज के मुरीद विदेशी साधक
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Mon, 07 Mar 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
लेना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी में चल रहे इंटरनेशनल योगा फेस्टिवल में प्रतिभाग कर रहे विदेशी साधक भारतीय योग के मुरीद तो हैं ही, उन्हें यहां का भोज भी बेहद पसंद आ रहा है। वह भारतीय योग को जीवन का आधार बताते हैं। साथ ही यहां पसंद आए व्यंजनों की तारीफ करना भी नहीं भूलते। महोत्सव का हिस्सा बन रहे विदेशी योग जिज्ञासु कहते हैं कि भारतीय योग जीवन में संघर्र्ष का जज्बा और कठिन समय में संयम की प्रबल ताकत भी देते हैं।
विज्ञापन
मैं भारत पहली बार आई हूं। योग महोत्सव की जानकारी मुझे इंटरनेट के माध्यम से मिली। भारतीय योग आत्मा और शरीर का सही मिलाप करवाता है। मुझे भारतीय खाना बेहद पसंद आ रहा है।-रेंडी, कैलीफोर्निया
विज्ञापन
मैं भारत पहली बार आया हूं। योग महोत्सव में आने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है कि योग एक प्यार की भाषा है। योग से जीवन में सकारात्मक विचार आते हैं। मुझे भारतीय व्यंजनों में कढ़ी और चावल बेहद पसंद आया।- मैक्स, अमेरिका
विज्ञापन
यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे योग महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला। योग हमें एकता और शांति बनाए रखने का संदेश देते हैं। मैंने इंटरनेट पर पढ़ा था, भारत अतुल्य है। लेकिन भारत सच में अतुल्य है। - डंकन राईस, साउथ अफीक्रा
मैं तीर्थनगरी के योग महोत्सव में तीन बार आ चुकी हूं। योग को अपनाने से मेरे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आई है। आध्यात्मिक योग से जीवन में असफलताओं से लड़ने की हिम्मत मिलती है। भारत आना मेरे लिए गर्व की बात है। - लैना, क्रोसिया