फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bhai Dooj, the holy festival of brother-sister relationship

Rishikesh News: भाई दूज पर ऋषिकेश डिपो ने की रिकॉर्ड कमाई

Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj, the holy festival of brother-sister relationship
Iसामान्य दिनों की अपेक्षा मिला एक तिहाई अधिक राजस्व, एक दिन में कमाए 24 लाख 75 हजारI
विज्ञापन


भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र त्योहार भाई दूज परिवहन निगम के ऋषिकेश डिपो के लिए राजस्व का भंडार लेकर आया। इस दिन ऋषिकेश डिपो ने करीब 24 लाख 75 हजार से अधिक का राजस्व कमाया। यह कमाई सामान्य दिनों की अपेक्षा करीब एक तिहाई अधिक है। वहीं, एक दिन की इस लाखों की कमाई ने अब तक के सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।


भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों का तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। इसके चलते एक-दूसरे से दूर रहने वाले भाई-बहन एक दूसरे के घर गए। इस वर्ष भाई दूज तीन नवबंर रविवार को पड़ा। इस दिन ऋषिकेश डिपो ने सामान्य दिनों की अपेक्षा एक तिहाई अधिक राजस्व प्राप्त किया। उत्तराखंड परिवहन निगम ऋषिकेश डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि सामान्य दिनों में डिपो की एक दिन की औसतन कमाई करीब साढ़े 16 लाख रूपये है। भाई दूज के दिन भाई-बहनों के अधिक आवागमन से कुल 24 लाख 75 हजार रुपये की कमाई हुई। यह एक ही दिन में कमाई गई धनराशि का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पूर्व ऋषिकेश डिपो की एक दिन की कुल कमाई 22 लाख 50 हजार रुपये थी। इससे यह करीब दो लाख 25 हजार अधिक है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय डिपो में तैनात कर्मचारियों को दिया है। कहा कि कर्मचारियों की मेहनत से ही भैया दूज पर डिपो ने अब तक की रिकॉर्ड कमाई हासिल करने मे सफलता पाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed