{"_id":"66e4c92659f3e93bda016a44","slug":"bdc-meeting-postponed-due-to-lack-of-quorum-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-500752-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: कोरम पूरा न होने पर बीडीसी की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: कोरम पूरा न होने पर बीडीसी की बैठक स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरम पूरा न होने से यमकेश्वर विकासखंड की बीडीसी बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक की नई तिथि के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। विकासखंड मुख्यालय पहुंचे कुछ जनप्रतिनिधियों ने बैठक के स्थगित होने पर नाराजगी भी जताई।
शुक्रवार को यमकेश्वर विकासखंड की बीडीसी बैठक प्रस्तावित थी। इसके लिए कुछ बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान निर्धारित समय पर ब्लाॅक मुख्यालय पहुंच गए थे। लेकिन अधिकांश पंचायत सदस्यों के न पहुंचने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई है।
विकासखंड के 29 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से मात्र पांच सदस्य व 86 ग्राम पंचायतों में से 12 प्रधान ही बैठक के लिए उपस्थित रहे। जबकि कोरम पूरा करने के लिए नौ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उपस्थित रहना अनिवार्य है। कोरम पूरा न होने पर बैठक स्थगित किए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान बिथ्यानी सतेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वह अपने ग्राम पंचायत के विभिन्न कार्य योजनाएं लेकर गए थे लेकिन बैठक न होने के कारण वह गांव की समस्याएं नहीं रख पाए। वहीं ग्राम प्रधान आसो दमराडा राहुल बडोला ने कहा कि प्रशासन ने बारिश के कारण विद्यालयों की छुट्टी कर रखी है। बैठक को पहले क्यों नहीं स्थगित किया गया। ब्लॉक प्रमुख आशा भट्ट ने बताया कि भारी बारिश के कारण दूर दराज के जनप्रतिनिधि बैठक में नहीं आ पाए। जल्द दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी।
-- -
बैठक के लिए ये पहुंचे थे मुख्यालय
ब्लाॅक प्रमुख आशा भट्ट, एसडीएम चतर सिंह चौहान, बीडीओ दृष्टि आनंद, सहायक खंड विकास अधिकारी जगमोहन सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी दिनेश सिंह रावत, सतेंद्र सिंह नेगी, देवेंद्र शर्मा, धनवीर पंवार, सुमन राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।