फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bank contract worker dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में बैंक संविदाकर्मी की मौत

Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bank contract worker dies in suspicious circumstances
डोईवाला। बुल्लावाला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत मारख ग्रांट के बुल्लावाला गांव में बैंक में संविदा में कार्यरत एक युवक ने पेड़ से चुन्नी से लटककर आत्महत्या कर ली। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे के आसपास पुलिस को एक व्यक्ति के पेड़ से लटककर आत्महत्या करने की सूचना मिली। मृतक की पहचान सुशील कुमार पाल (40) पुत्र कलम सिंह पाल निवासी बुल्लावाला के रूप में हुई है। बताया कि मृतक डोईवाला में एक बैंक में संविदा कर्मी के रूप में काम करता था। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया कि मृतक कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed