फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Bag full of cash worth Rs 2.5 lakh found and returned to

Rishikesh News: ढाई लाख की नकदी से भरा बैग ढूंढ यात्री को लौटाया

Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Bag full of cash worth Rs 2.5 lakh found and returned to
कोतवाली पुलिस के जवानों ने चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जवानों ने चारधाम यात्री का ढाई लाख रुपये की नकदी से भरा खोया हुआ बैग ढूंढ कर वापस लौटाया है।
विज्ञापन


सोमवार को चारधाम यात्री सौम्या राय निवासी 120 रीजेंट पैलेस, रीजेंट पार्क, कोलकाता, पश्चिम बंगाल ने आईएसबीटी स्थित पंजीकरण केंद्र पर आकर सूचना दी कि उनका हैंडबैग कहीं खो गया है। जिसमें उनका कुछ सामान और ढ़ाई लाख रुपये नकद रखे हुए हैं। काफी तलाश करने पर भी बैग नहीं मिल रहा है। जिसके कारण वह परेशान हैं।
विज्ञापन




रजिस्ट्रेशन सेंटर में तैनात हेड कांस्टेबल पंकज सालार व कांस्टेबल विकास ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस अड्डा परिसर में खोजबीन शुरू की और अन्य कर्मचारियों को भी इस संबंध में सूचित किया। कुछ देर बाद बैग बस अड्डा परिसर में ही मिल गया। जिसको चारधाम यात्री सौम्या राय के सुपुर्द किया गया। अपना खोया बैग व ढाई लाख रुपये वापस मिलने पर सौम्या राय ने उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली व ईमानदारी की प्रशंसा की। इसके बाद वह चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed