फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Badrinath highway closed due to debris

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद

Thu, 13 Aug 2020 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Badrinath highway closed due to debris
हाई पर पत्थर गिरने से दबी पौकलैंड मशीन। - फोटो : RISHIKESH
क्षेत्र मेें मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बदरीनाथ ऋषिकेेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर तपोवन और शिवपुरी के बीच मलबा आ गया। इससे बुधवार को दिनभर मार्ग पर आवाजाही बंद रही। मलबे में ऑलवेदर रोड की कटिंग के काम में लगी पॉकलैंड मशीन भी दब गई।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण तपोवन और शिवपुरी के बीच तिमलूपानी में हाईवे पर पहाड़ी से भारी बोल्डर जा गिरे। रोड बंद होने से सुबह कौडियाला की ओर जा रहे वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को वापस ऋषिकेश की ओर भेजा। ऑलवेदर रोड के काम लगी अन्य जेसीबी मशीनों से दिनभर रोड खुलवाने की कोशिश की गई, लेकिन भारी मलबे और बोल्डर के कारण सफलता नहीं मिल पाई। शिवपुरी चौकी इंचार्ज एसआई नीरज रावत ने बताया कि रात दो बजे से हाइवे बंद होने की जानकारी मिली। इस दौरान हाईवे के किनारे खड़ी ऑलवेदर रोड के काम लगी पौकलैंड मशीन भी मलबे में दब गई। बताया कि दिनभर हाईवे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। बताया कि बृहस्पतिवार को ही हाईवे खुल पाएगा।
विज्ञापन

----
तोताघाटी में चलता रहा रोड कटिंग का काम
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला से आगे तोताघाटी में बुुधवार को रोड कटिंग का काम चलता रहा। रोड के चौड़ीकरण को लेकर 25 अगस्त तक तोताघाटी में रोड बंद है। कौडियाला से साकनीधार बछेलीखाल तक सबसे डेंजर जोन है। तोताघाटी में रोड का चौड़ीकरण करना कंपनी के लिए चुनौती भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed