फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Assistant Municipal Commissioner will not meet in Municipal Corporation after March 12

12 मार्च के बाद नगर निगम में नहीं मिलेंगे सहायक नगर आयुक्त

Tue, 01 Mar 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Assistant Municipal Commissioner will not meet in Municipal Corporation after March 12
नगर निगम ऋषिकेश कार्यालय में एकमात्र सहायक नगर आयुक्त एलमदास 12 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 14 मार्च से नगर निगम सहायक नगर आयुक्त विहीन हो जाएगा। छह माह के पहले यहां तैनात सहायक नगर आयुक्त का सेलाकुई तबादला होने के बाद एक पद पहले ही खाली चल रहा है।
विज्ञापन

छह अगस्त 2021 को शहरी विकास निदेशालय की ओर से सहायक नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों की तबादला सूची जारी की गई थी, जिसमें ऋषिकेश में तैनात सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल का तबादला नगर पंचायत सेलाकुई में प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर हुआ था। उनके बाद तबादले के बाद नगर निगम ऋषिकेश में सहायक नगर आयुक्त का पद छह माह से खाली चल रहा हैै। यहां बचे एक मात्र सहायक नगर आयुक्त एलमदास 12 मार्च को सेवानिवृत हो रहे हैं। 14 मार्च सोमवार से नगर निगम कार्यालय सहायक नगर आयुक्त विहीन हो जाएगा। ऐसे में नगर निगम के कई काम लटक जाएंगे।
विज्ञापन

12 मार्च को सहायक नगर आयुक्त एलमदास सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त की तैनाती के लिए शासन में पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही नए सहायक नगर आयुक्त की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गिरीश चंद गुणवंत, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed