{"_id":"5e2601298ebc3e4b2a05dd69","slug":"assembly-speaker-announced-to-give-10-lakh-for-road-construction-rishikesh-news-drn3334493193","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा अध्यक्ष ने की सड़क के लिए 10 लाख देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा अध्यक्ष ने की सड़क के लिए 10 लाख देने की घोषणा
विज्ञापन
गढ़ी मयंचक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गढ़ी मयंचक ग्राम पंचायत में आंतरिक मोटर मार्ग निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये और 80 जरूरतमंदों को विवेकाधीन कोष से चार लाख रुपये देने की घोषणा की।
सोमवार को गढ़ी मयंचक में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गढ़ी ग्राम पंचायत में सिंचाई विभाग द्वारा 14 करोड़ से अधिक विभिन्न कार्य संपन्न कराए गए हैं। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की ओर से एक करोड़ 53 लाख रुपये की सड़कें क्षेत्र में बनवाई गईं। विद्युत विभाग की ओर से भी जर्जर खंभों को बदलने, बंचिंग केबिल का कार्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर किया गया है। कार्यक्रम में उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शौचालय बनवाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रीना रांघड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष रांघड़, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ग्राम प्रधान दीपा राणा, सुमेर सिंह, मंजू बलोदी, पुष्पा ध्यानी, शूरवीर कंडियाल, विद्युत विभाग के एसडीओ राजीव कुमार श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग के एई अमिताभ भारद्वाज, सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी अनुभव नौटियाल, जयपाल पंवार, नरेंद्र रावत, शेर सिंह, साहिब सिंह राणा, हुकम सिंह, मुनेंद्र गैरोला, सुमन गैरोला, सीमा रांघड़, सुनीता बिष्ट, सविता पोखरियाल, निर्मला राणा, लक्ष्मी चौहान आदि मौजूद थे।