{"_id":"5d6595a98ebc3e93bd1076cf","slug":"aryan-also-jumped-in-student-union-election-bets-on-deepak-for-general-secretary-rishikesh-news-drn317714763","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासचिव में दीपक पर दांव खेलेगी आर्यन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासचिव में दीपक पर दांव खेलेगी आर्यन
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में जानकारी देते आर्यन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय में इस वर्ष होने वाला छात्रसंघ चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है। एनएसयूआई और एबीवीपी के बाद आर्यन संगठन भी छात्रसंघ चुनाव में कूद पड़ा है। जहां एक ओर आर्यन ने राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में महासचिव पद पर दीपक भारद्वाज के ऊपर दांव खेला है। वहीं दूसरी ओर नरेंद्रनगर महाविद्यालय से आर्यन संगठन ने संदीप पेटवाल को अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी के रूप मेें उतारा है।
मंगलवार को देहरादून रोड स्थित होटल अमरिस में पत्रकारों से बात करते हुए आर्यन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश बड़थ्वाल ने इन प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी। वहीं, आर्यन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नरेश राणा ने नरेंद्रनगर कॉलेज की पूर्व महासचिव स्तुति कुकरेती को आर्यन से टिहरी जिले का महासचिव नियुक्त किया है। इस मौके पर सभी ने दीपक, संदीप को आर्यन से टिकट मिलने पर फूल मालाओं से स्वागत किया।
मौके पर आर्यन के केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, डीएवी के पूर्व महासचिव आकाश गौड़, प्रेम गौनियाल, महाविद्यालय ऋषिकेश के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक गौनियाल, सुमित त्यागी, गौरव राणा, नरेंद्रनगर महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रवि थापा, जीतपाल सिंह, दीपक नौटियाल, सौरभ वर्मा, सौरभ नैथानी, नरेंद्रनगर सभासद साकेत बिजल्वाण, गौरव झा, विशाल सजवाण, पंकज मैठाणी, संदीप पेटवाल, सागर, परीक्षित मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन कायम रखने की चुनौती
राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में आर्यन संगठन का खासा दबदबा रहा है। बीते कुछ वर्षों में संगठन ने यहां एक अध्यक्ष और दो महासचिव जीते हैं। इनमें से वर्ष 2011 में अध्यक्ष पद पर विवेक शर्मा, वर्ष 2015 में रोहित राणा महासचिव और वर्ष 2016 में दीपक नेगी।