ऋषिकेश। यमकेश्वर निवासी अनुष्का कपरूवाण ने मिलिट्री नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
मूलरूप से पौड़ी जनपद के यमकेश्वर ब्लॉक के पट्टी तल्ला उदयपुर के आमड़ी गांव निवासी अनुष्का कपरुवाण का परिवार ऋषिकेश के मालवीय नगर में रहता है। उसके पिता महेश कपरूवाण भारत सरकार गृह मंत्रालय में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं। मां सुमन कपरूवाण गृहणी हैं। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाली अनुष्का की प्राथमिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय एसएसबी कैंप श्रीनगर गढ़वाल से हुई है। अनुष्का के दादा पितांबर दत्त कपरूवाण स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। अनुष्का के मिलिट्री नर्सिंग कोर में लेफ्टिनेंट बनने पर यमकेश्वर और तीर्थनगरी में खुशी की लहर है। अनुष्का का आर्मी नर्सिंग कोर में चयन होने पर उनके रिश्तेदार प्रमोद जुगलान, सुनील जुगलान, प्रदीप जुगलान, राजेंद्र कपरूवान, सतीश कपरूवान, नरेश कपरूवान, सुरेश कपरूवान, रेखा कपरूवान, डॉ. अनूप नवानी, कविता कंडवाल जुगलान, गोपाल बिजल्वाण, ऊषा जुगलान, कुसुम कंडवाल ने हर्ष व्यक्त किया है।