{"_id":"62b872585e27f814135a5e8e","slug":"anti-social-elements-destroyed-idols-in-gaurishankar-temple-rishikesh-news-drn4156098131","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने गौरीशंकर मंदिर में खंडित की मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने गौरीशंकर मंदिर में खंडित की मूर्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास की गली नंबर तीन स्थित गौरीशंकर मंदिर में शनिवार की रात असामाजिक तत्वों ने मंदिर की मूर्तियों को खंडित कर दिया। घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। मेयर अनीता ममगाईं ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
वीरभद्र मार्ग मार्ग पर आवास विकास क्षेत्र में स्थित गौरीशंकर मंदिर की मूर्तियों को खंडित करने की सूचना के बाद मेयर अनीता ममगाईं भी घटनास्थल पर पहुंची। मेयर ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने वरिष्ठ उप निरीक्षक डीपी काला को घटना के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मेयर ने बताया कि मंदिर के पुजारी और क्षेत्र के पूर्व सभासद अशोक पासवान ने उन्हें बताया कि पहले भी मंदिर में दानपात्र और घंटियां चोरी हो चुकी हैं। इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
मेयर के आग्रह पर समाजसेवी रितेंद्र चौहान ने मंदिर परिसर में दो सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। पूर्व सभासद अशोक पासवान ने बताया कि क्षेत्र में शराब और अन्य मादक पदार्थ की बिक्री के कारण यह काम नशेड़ियों का लग रहा है। इस अवसर पर एसआई शिवराम, प्रदीप दुबे, रोमा सहगल, राजीव गुप्ता, मोहन भंडारी, राकेश कुमार भार्गव आदि उपस्थित थे।