फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Angry villagers surrounded Kotwali due to lack of missing teacher

गुमशुदा शिक्षक नही मिलने से ग्रामीणों ने कोतवाल को किया घिराव

Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded Kotwali due to lack of missing teacher
डोईवला कोतवाली का घेराव करते जीवनवाला के ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। जीवनवाला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाषचंद्र शर्मा के नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने नगर कोतवाल का घेराव किया। ग्रामीणों ने सेवानिवृत्त शिक्षक को जल्द तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक सुभाष शर्मा बीते 30 अगस्त की शाम पौने पांच बजे के आसपास से घर से निकले थे। इसके बाद पड़ोस में ही एक घर जाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए। करीब 13 दिनों बाद भी उनके न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाल का घेराव कर जल्द खोजने की मांग की। जीवनवाला ग्राम प्रधान परमजीत कौर, कनिष्ठ प्रमुख विनोद राणा और पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीब कौर आदि ने कोतवाल से जल्द तलाशने की मांग रखी। वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक के नहीं मिलने से परिजनों को बुरा हाल है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों का साथ दिया। दल के नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने पुलिस प्रशासन से सभी पहलुओं की सघन पड़ताल करने की मांग की। इस दौरान वीरेंद्र मोहन जोशी, सोमेंद्र मोहन, प्रधान प्रतिनिधि गुरजीत सिंह, पप्पू देवरानी, सुंदरलाल बिज्लवाण, दीपक पाल, कृष्णा देवी, सुनील बहुगुणा, राधा शर्मा आदि मौजूद रहे। नगर कोतवाल राजेन्द्र सिंह रावत ने आश्वस्त किया कि गहनता से जांच पड़ताल हो रही है। जल्द ही नतीजे सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed