फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Alliance Air flights to Delhi and Lucknow remain canceled

Rishikesh News: एलाइंस एयर की दिल्ली और लखनऊ की फ्लाइट रहीं रद्द

Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Alliance Air flights to Delhi and Lucknow remain canceled
तकनीकी खामी के चलते नहीं भरी उड़ान
विज्ञापन




एलाइंस एयर की लखनऊ और दिल्ली से आने वाली फ्लाइट बुधवार को रद्द कर दी गई। बताया जा रहा है कि तकनीकी खामी के चलते इन दोनों उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक एलाइंस एयर की फ्लाइट को बुधवार दोपहर 1:25 बजे दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन फ्लाइट में तकनीकी खामी आने के कारण फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 2:35 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचती है। इसके अलावा तकनीकी खामी के कारण ही एलाइंस एयर की लखनऊ से आने वाली फ्लाइट भी बुधवार को रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट शाम 5 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर शाम 6:40 बजे देहरादून पहुंचती है। दोनों फ्लाइट्स के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन




इधर दिल्ली से आने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट एक घंटा 44 मिनट की देरी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। यह फ्लाइट 5:40 की जगह 7:24 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके करीब आधे घंटे बाद देहरादून से दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार बुधवार को इंडिगो, विस्तारा और एलाइंस एयर की कुल 17 फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed