{"_id":"6786bd1717084b72e809da6c","slug":"akhilesh-reached-dehradun-airport-with-his-uncles-ashes-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-594661-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अपने चाचा की अस्थियों को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अपने चाचा की अस्थियों को लेकर देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचे अखिलेश
Wed, 15 Jan 2025 01:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा राजपाल सिंह यादव की अस्थियों को लेकर लखनऊ से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह हरिद्वार के लिए रवाना हुए।
अखिलेश यादव बुधवार को 11 बजे हरिद्वार में अपने चाचा राजपाल यादव की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। अखिलेश व उनके परिवार के अन्य लोग लखनऊ वाली इंडिगो की फ्लाइट से शाम 3:55 बजे एयरपोर्ट पहुंचे। अखिलेश यादव के साथ उनके परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे हैं।
मंगलवार रात वह हरिद्वार के एक होटल में ठहरेंगे। बुधवार को विधि विधान के साथ वह अपने चाचा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे। जिस स्थान पर मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया गया था। उसी स्थान पर राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि हरिद्वार में राजपाल यादव की अस्थियों को प्रवाहित करने के बाद अखिलेश यादव वापस देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लखनऊ रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि अखिलेश के चाचा राजपाल सिंह यादव का 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार को मेदांता अस्पताल गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।