फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS will get thoracic surgery facility

एम्स में मिलेगी थोरेसिक सर्जरी की सुविधा

Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
AIIMS will get thoracic surgery facility
एम्स में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : RISHIKESH
एम्स ऋषिकेश में दिल्ली एम्स के सहयोग से जनरल थोरेसिक सर्जरी के तहत दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि प्रदेश में मरीजों के लिए जनरल थोरेसिक सर्जरी सुविधा की नितांत आवश्यकता थी। इसके लिए संस्थान के स्तर पर पहल की गई है। इस मौके पर विशेषज्ञों ने चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ को थोरेसिक सर्जरी की बेसिक व एडवांस सर्जरी की तकनीकी जानकारियां दी गई। दो साल तक चलने वाले इस सर्जरी प्रोग्राम को एम्स ऋषिकेश में विकसित करने के लिए दिल्ली एम्स सहयोग करेगा।
विज्ञापन

प्रो. मनोज गुप्ता ने बताया कि इस तरह की सर्जरी की उच्च क्षमता वाले सेंटर देश में काफी कम हैं। एम्स की पहल पर उत्तराखंड में पहली बार जनरल एंड थोरेसिक सर्जरी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत चिकित्सकों व नर्सों की एक समान टीम एम्स ऋषिकेश व दिल्ली में तैयार की गई है, जोकि इस विषय में एजूकेशन व स्किल डेवलेपमेंट के लिए कार्य करेगी। ट्रामा सेंटर में मंगलवार के दिन थोरेसिक सर्जरी की ओपीडी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन

डॉ. गिरीश सिंधवानी ने बताया कि ऐसे केस उत्तराखंड में बहुतायत संख्या में आते हैं। राज्य स्तर पर इसका सही उपचार नहीं मिल पाता था, लिहाजा ऐसे केस दिल्ली रेफर किए जाते थे। जनरल एंड थोरेसिक सर्जरी के ऑपरेशन की सुविधा अब ऋषिकेश एम्स में ही मरीजों को मिल सकेगी। डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि थोरेसिक सर्जरी के तहत चेस्ट वॉल, फेफड़े, प्ल्यूरा आदि की शल्य चिकित्सा छाती को खोलकर व दूरबीन विधि द्वारा की जाएगी। कार्यशाला के तहत मंगलवार को पहले चरण में तीन मरीजों की छाती व फेफड़े की लाइव सर्जरी की जाएगी। इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. अनुभा अग्रवाल, डॉ. रश्मि मल्होत्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed