फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS' Trauma Chariot turned out to raise awareness

जागरूकता की अलख जगाने निकला एम्स का ’ट्रॉमा रथ’

Wed, 13 Oct 2021 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
AIIMS' Trauma Chariot turned out to raise awareness
एम्स में जागरुकता ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाती गायनी विभाग की प्रो.जया चतुर्वेदी व अन्य। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से एम्स की ओर से ट्रॉमा रथ को रवाना किया गया। यह रथ सप्ताहभर तक राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जाकर हेल्थ केयर वर्करों को आघात चिकित्सा के प्रति जागरूक कर, दुर्घटनाओं में घायल लोगों के उपचार को लेकर उन्हें प्रशिक्षित भी करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर अश्वनी कुमार दलाल, ट्रॉमा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम और गायनी विभाग की हेड प्रो. जया चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एम्स के ’ट्रॉमा रथ’ को रवाना किया। 17 अक्तूबर को ’वर्ल्ड ट्रॉमा डे’ है। प्रत्येक वर्ष विश्वस्तर पर मनाए जाने वाले इस दिवस पर दुर्घटनाओं को रोकने और आघात चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले पर्वतीय राज्य में आपदाओं के अलावा सड़क दुर्घटनाएं साल दर साल बढ़ रही हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोगों की जान चली जाती है। ट्रॉमा विशेषज्ञों के अनुसार सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए पहले तीन घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आम लोगों सहित हेल्थ केयर वर्करों को दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की जान बचाने और समय रहते उपचार की गहन तकनीक का पर्याप्त अनुभव होना चाहिए। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर एम्स ऋषिकेश ने सप्ताहभर का एक राज्यस्तरीय वृहद कार्यक्रम आयोजित किया है।
विज्ञापन

ट्रॉमा रथ के प्रभारी और एम्स के ट्रॉमा सर्जन डॉ. अजय कुमार एवं डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि यह कार्यक्रम एम्स और राज्य सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed