फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS: Set an example by performing 1.33 lakh surgeries in 10 years

एम्स : 10 साल में 1.33 लाख सर्जरी कर कायम की मिसाल

Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Set an example by performing 1.33 lakh surgeries in 10 years
Iतीन दिन के नवजात से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग तक की हो चुकी है सर्जरी
विज्ञापन

I

Iवर्तमान में प्रतिमाह 1500 से अधिक लोगों के किए जा रहे छोटे-बड़े ऑपरेशनI
Iदस साल में एम्स ने एक लाख 33 हजार मरीजों का सफल ऑपरेशन कर एक मिसाल कायम की है। वहीं करीब 53 लाख मरीज यहां ओपीडी में पहुंचे हैं, जबकि 3 लाख से अधिक मरीज भर्ती कराए गए हैं।I
I10 साल पहले 2 जून 2014 को पहला ऑपरेशन करने के बाद से एम्स ऋषिकेश अब तक एक लाख 33 हजार से अधिक लोगों की सर्जरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे चुका है। विश्व स्तरीय उच्च तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करते हुए संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

I
Iइनमें तीन दिन के नवजात से लेकर 90 साल तक के वृद्ध की सर्जरी शामिल है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर इन 10 वर्षों में 53 लाख 45 हजार लोग एम्स की ओपीडी पंहुचे। जिनमें से तीन लाख 84 हजार 400 रोगियों को अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया गया।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iएम्स में दिसंबर 2013 से रोगियों को भर्ती किए जाने की सुविधा शुरू हुई थी। पहली सर्जरी रीढ़ की हड्डी में न्यूरो समस्या से जूझ रहे एक मरीज की हुई थी। वर्ष 2014 के दौरान बिना माॅड्यूलर के चार ऑपरेशन थियेटरों से शुरू होने वाले एम्स अस्पताल में अब 64 ऑपरेशन थियेटरों की लंबी श्रृंखला है। यहीं कारण है कि अब महीने में 1500 से अधिक छोटे-बड़े ऑपरेशन हो रहे हैं।
I
Iतीन दिन के नवजात की सर्जरीI
Iकुछ ऐसे भी नवजात होते हैं जिनकी आहार नाल, सांस नली के साथ चिपकी रहती है। ऐसे बच्चे जन्म लेने के दौरान से ही न तो स्तनपान कर सकते हैं और न ही उनके मुंह से कोई तरल पेय अंदर जा सकता है। एम्स में ऐसे नवजातों की सर्जरी पिडियाट्रिक सर्जन करते हैं। इस विभाग द्वारा नौ जुलाई 2022 को ऐसी ही समस्या से ग्रसित एक नवजात की सर्जरी की गई जिसे किसी अन्य अस्पताल ने एम्स रेफर किया था। यह बच्चा एम्स में भर्ती करते समय मात्र चार घंटे का था। एक दिन बाद डाॅक्टरों ने इसकी सर्जरी कर दी थी। पिथौरागढ़ का यह बच्चा स्वस्थ होकर अब ढाई साल का हो गया है।
I
I90 साल की वृद्धा की भी हो चुकी है सर्जरीI
Iअति वृद्धावस्था वाले लोगों में पैर फिसलने की वजह से कूल्हा टूट जाने अथवा कूल्हा हिल जाने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। एम्स के ऑर्थोपेडिक विभाग के सर्जन ऐसे लोगों की सर्जरी कर कूल्हे का प्रत्यारोपण कर देते हैं। कूल्हा खिसक जाने से पीड़ित छिद्दरवाला की रहने वाली 89 साल से अधिक आयु की एक मरीज की सर्जरी एम्स में 2 मई 2020 को की गई थी।
I
Iअंगों का भी हो रहा प्रत्यारोपणI
Iपिछले वर्ष कांवड़ यात्रा में आया एक कांवड़िया रुड़की के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। सिर पर गंभीर चोट की वजह से कोमा में जाने के बाद 30 जुलाई को डाॅक्टरों की टीम ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। बाद में परिजनों ने स्वेच्छा से अंग दान करने की सहमति दी। जिन्हें चंडीगढ़ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती रोगियों को प्रत्यारोपित करने का कार्य भी एम्स ऋषिकेश द्वारा बखूबी निभाया जा चुका है।

I
I
I
Iइलाज की आवश्यकता को देखते हुए अस्पताल में ओटी व्यवस्था रात-दिन संचालित की जा रही हैं। वर्ल्ड क्लास स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में संस्थान की दृढ़ संकल्पिता का ही परिणाम है एम्स में अब अंग प्रत्यारोपण की सुविधा भी उपलब्ध है। गम्भीर बीमारी से जूझ रहे लोगों का जीवन बचाने के लिए अब राज्य से बाहर के अस्पतालों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं है। - प्रो. मीनू सिंह, कार्यकारी निदेशक, एम्स ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article