फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS outreach cell runs Kovid awareness campaign

एम्स के आउटरीच सेल ने चलाया कोविड जनजागरूकता अभियान

Wed, 14 Oct 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
AIIMS outreach cell runs Kovid awareness campaign
कोरोना की रोकथाम के लिए एम्स रोटरी क्लब और लायंस क्लब ने चलाया अभियान। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स के आउटरीच सेल के तत्वावधान में गठित कोविड 19 कम्यूनिटी टास्क फोर्स की ओर से मंगलवार को नगर क्षेत्र में कोरोना जन जागरुकता अभियान के तहत लोगों को कोविड19 के दुष्प्रभावों को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान लोगों को मास्क व सैनिटाइजर का वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रो रवि कांत ने आउटरीच सेल की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस महामारी के भयावह दौर में कुछ अन्य तरह की व्याधियां व मनोविकार उत्पन्न हो गए हैं। जिनके निस्तारण व जनजागरुकता के लिए इस तरह के सामुहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है। टास्क फोर्स के तहत मंगलवार को त्रिवेणीघाट से आस्थापथ होते हुए एम्स तहत कोरोना के प्रति जनजागरुकता मुहिम चलाई गई। जिसमें स्थानीय लायंस क्लब, रोटरी क्लब ऋषिकेश, रोटरी क्लब सेंट्रल, टूर ऑपरेटिव एसोसिएशन आदि संगठनों के साथ साथ पुलिस एवं प्रशासन ने भी सहयोग किया। आउटरीच सेल के नोडल ऑफिसर डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए नियमित मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना होगा। अपेक्षित सामाजिक दूरी बनानी होगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष हितेंद्र पंवार, रोटरी क्लब ऋषिकेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता, लायंस क्लब के अध्यक्ष अभिनव गोयल, टूर ऑपरेटिव एसोसिएशन, उत्तराखंड के नवीन मोहन, आरंभ एक उम्मीद से जुड़े रजनीश शर्मा, संतोष पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

ऑनलाइन सपोर्ट सिस्टम लागू
कोविडकाल में संस्थान द्वारा लोगों की चिकित्सकीय सहायता के लिए ऑनलाइन सपोर्ट सिस्टम लागू किया गया है, जिसके तहत लोग हेल्पलाइन नंबर-18001804278, मोबाइल नंबर-7454989545 व 9621539863 पर संपर्क स्थापित कर चिकित्सकीय परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed