फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS issues emergency helpline number for Chardham pilgrims

Rishikesh News: चारधाम यात्रियों के लिए एम्स ने जारी किया इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
AIIMS issues emergency helpline number for Chardham pilgrims
एम्स ऋषिकेश ने चारधाम यात्रियों के लिए इमरजेंसी हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते आपात स्थिति में फंसे तीर्थयात्री इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर- 7060005829 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्री एम्स की ऑनलाइन कंसल्टेंसी सेवा का लाभ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन


एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि पहाड़ चढ़ने वाले यात्री हाइपरटेंशन, ऑक्सीजन की कमी के चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करते हैं। सांस लेने में परेशानी, कार्डियक अरेस्ट, घबराहट, चक्कर आना, उल्टी व दस्त, थकान, हाइपोथर्मिया, पैरों में सूजन और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों की वजह से कई बार गंभीर स्थिति में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन




संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध पर इस बार चारधाम यात्रा मार्गों में तैनात किए गए डॉक्टरों को एम्स की ओर से विशेष तौर से प्रशिक्षित किया गया है। ताकि संकट में फंसे किसी भी तीर्थयात्री को अनुभवी चिकित्सकों के अभाव में जान न गंवानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यात्रा के दौरान गंभीर यात्री को हेली एम्बुलेंस द्वारा एम्स पहुंचाया जाता है तो तत्काल प्रभावकारी इलाज उपलब्ध कराने के लिए संस्थान के ट्रामा सेंटर में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यहां पहले से ही एक डिजास्टर वार्ड बना है, जिसमें आपदाग्रस्त लोगों का इलाज किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि संस्थान ई-संजीवनी (कंसल्टेंसी सेवा) के माध्यम से भी जरूरतमंदों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करा रहा है।





स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी



एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया कि दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए पहले एक घंटे का समय गोल्डन ऑवर होता है। इसलिए जरूरी है कि दुर्घटनाग्रस्त किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए तत्काल 108 सेवा, नजदीकी पीएचसी, सीएचसी, जिला चिकित्सालय अथवा मेडिकल कॉलेज को सूचित किया जाए। चारधाम यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि अस्थमा रोगी, शुगर, हार्ट और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले यात्रियों को अपनी दवा हमेशा साथ लेकर जाना चाहिए। साथ ही ऐसे लोगों को नियमित अंतराल पर अपना बीपी चेक कराते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed