फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS: Five new cases of Corona revealed in 24 hours

एम्स: 24 घंटे में कोरोना के पांच नए मामले आए सामने

Wed, 05 Aug 2020 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
AIIMS: Five new cases of Corona revealed in 24 hours
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में हुई कोविड सैंपल जांच में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें दो स्थानीय लोगों के अलावा देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी के हैं।
विज्ञापन

एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि मुनिकीरेती रामझूला, ऋषिकेश निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति एम्स में भर्ती एक अन्य मरीज का अटेंडेंट है, जिसका बीते शनिवार को सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव पाया गया है। दूसरा मामला गौहरीमाफी रायवाला क्षेत्र का है। रायवाला निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति मधुमेह रोग से ग्रसित है, वह बीते रविवार को एक सप्ताह से बुखार व खांसी और पिछले 3 दिनों से सिरदर्द की शिकायत के साथ एम्स इमरजेंसी में आया था। उनका कोविड सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया, मंगलवार को कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उक्त व्यक्ति को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीसरा मामला नालापानी, देहरादून का है, 35 वर्षीय व्यक्ति बीती 2 अगस्त को एम्स इमरजेंसी में बुखार व खांसी की शिकायत के साथ आया था, जो पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति को नजदीकी कोविड केयर सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी एक 41 वर्षीय महिला जो कि एम्स में भर्ती अपने कोविड संक्रमित पति की अटेंडेंट है, महिला का 2 अगस्त को कोविड सैंपल लिया गया, महिला एसिम्टमेटिक है, जिसमें रोग के लक्षणों का पता नहीं चल पाता है, उसे सीसीसी सेंटर में भर्ती होने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य मामला श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल निवासी 16 वर्षीय किशोरी जो कि एम्स में अपनी बीमारी के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी, जिसका 2 अगस्त को कोविड सैंपल लिया गया, जो कि पॉजिटिव पाया गया है। एसिम्टमेटिक इस किशोरी को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कोविड पॉजिटिव मामलों के बाबत एम्स संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed