{"_id":"692f4e272493bac9b00efaa6","slug":"advocates-will-be-on-strike-today-and-tomorrow-in-doiwala-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-848087-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: डोईवाला में आज और कल हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: डोईवाला में आज और कल हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता
Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चेंबर निर्माण के लिए बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से की जा रही हड़ताल के समर्थन में डोईवाला के अधिवक्ता भी उतर गए हैं। अधिवक्ताओं ने बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिन हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। हड़ताल में अधिवक्ताओं के अलावा टाइपिस्ट और स्टांप वेंडर भी रहेंगे।
मंगलवार को डोईवाला में परवादून बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें देहरादून बार एसोसिएशन की हड़ताल का समर्थन करते हुए दो दिन डोईवाला में हड़ताल का आह्वान किया गया। परवादून बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि देहरादून के अधिवक्ताओं की मांग बेहद वाजिब है। सरकार को उनकी समस्याओं को सुनकर निदान का प्रयास करना चाहिए।
अधिवक्ताओं को मजबूरन हड़ताल के लिए विवश होना पड़ा है। चेंबर का विषय अधिवक्ताओं के अलावा टाइपिस्ट और वेंडरों से भी जुड़ा हुआ है। लिहाजा दो दिवसीय हड़ताल में उनको भी शामिल किया गया है। बता दें कि देहरादून बार एसोसिएशन की ओर से पिछले 24 दिनों से चेंबर निर्माण को लेकर हड़ताल की जा रही है। इसका असर धीरे-धीरे अन्य तहसील क्षेत्रों में होने लगा है। बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।