{"_id":"6a58e6d726f5f5ed660b3d1c","slug":"advanced-ultrasound-scanning-facility-launched-at-the-chc-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-143811-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अब रायपुर सीएचसी में शुरू हुई उन्नत अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अब रायपुर सीएचसी में शुरू हुई उन्नत अल्ट्रासाउंड जांच सुविधा
Thu, 16 Jul 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
शहरी और दूरस्थ पहाड़ी गांवों के लोगों और गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जौलीग्रांट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने बृहस्पतिवार को नई हाई-एंड कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के सहयोग और ओएनजीसी सीएसआर फंड से मशीन स्थापित किया गया है।
इस दौरान सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को उनके निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर आधुनिक और विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अत्याधुनिक कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन से क्षेत्र के हजारों नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जांच सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। जिससे उन्हें बड़े अस्पतालों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कहा कि यह मशीन गर्भावस्था संबंधी जांचों के साथ विभिन्न आंतरिक रोगों के सटीक परीक्षण में भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।
-- -
अस्पताल में हो 50 बेड की हो सुविधा
विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि सीएचसी रायपुर आसपास की आबादी के साथ ही टिहरी के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए भी उपचार का प्रमुख केंद्र है। इस अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक ओपीडी होती है। इसलिए चिकित्सालय में 50 बेड तक की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन
-- -
क्या है कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन
कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन एक उन्नत इमेजिंग उपकरण है जो उच्च-आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों का उपयोग करके शरीर के अंगों और रक्त वाहिकाओं में रक्त के प्रवाह की जांच करता है। यह रक्त के बहने की दिशा और गति को स्क्रीन पर लाल और नीले रंगों में दिखाता है।
-- -
अब नहीं काटने होंगे देहरादून के चक्कर
पहले इस सुविधा के लिए गर्भवती महिलाओं को देहरादून के चक्कर काटने पड़ते थे। कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड शुरू होने से रायपुर क्षेत्र की जनता के साथ ही थानो न्याय पंचायत के दूरस्थ पहाड़ी गांवों और देहरादून जिले से सटे टिहरी के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।