फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Admission process for BA and BCom picks up pace; remains slow for other courses.

Rishikesh News: बीए और बीकॉम में प्रवेश प्रक्रिया में आई तेजी, अन्य पाठ्यक्रमों में अभी भी धीमी

Tue, 21 Jul 2026 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Admission process for BA and BCom picks up pace; remains slow for other courses.
ऋषिकेश। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पीएलएमएस परिसर में प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया बीए और बीकॉम में रफ्तार पकड़ने लगी है। बीए में अब तक 113 और बीकॉम में 51 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया है। वहीं अन्य पाठ्यक्रमों में छात्रों की संख्या अपेक्षा से काफी कम है।
विज्ञापन

विज्ञान संकाय में स्थिति धीमी बनी हुई है। बीएससी जीव विज्ञान तथा बीएससी गणित ग्रुप में अब तक केवल 17-17 छात्रों ने ही प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई है। इनमें से दोनों पाठ्यक्रमों में अभी तक सिर्फ एक-एक छात्र ने ही प्रवेश शुल्क जमा कराया है, जिससे वास्तविक प्रवेश की गति बेहद धीमी नजर आ रही है। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी छात्रों का उत्साह सीमित दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

बीबीए में अब तक 8 तथा बीसीए में केवल 4 छात्रों ने काउंसिलिंग कराई है। हालांकि बीए में अब तक सर्वाधिक 113 प्रवेश हो चुके हैं। पीएलएमएस परिसर में बीते शुक्रवार से काउंसिलिंग शुरू हुई थी। बीकॉम में मेरिट सूची शनिवार को जारी हुई थी, इसलिए इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सोमवार से काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू हुई। यहां मात्र दो दिनों में 51 छात्रों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
प्रवेश प्रक्रिया धीरे-धीरे तेजी आ रही है। प्रवेश के दौरान छात्रों को कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। -प्रो. एमएस रावत, निदेशक, पीएलएमएस परिसर ऋषिकेश।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed