फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Actor Rajinikanth arrives at Swami Dayanand Ashram; will visit Maha Avatar Baba's cave today

Rishikesh: दोस्तों के साथ स्वामी दयानंद आश्रम आए अभिनेता रजनीकांत, आज करेंगे महाअवतार बाबा की गुफा के दर्शन

Sun, 05 Oct 2025 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश
अमर उजाला नेटवर्क, ऋषिकेश Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 05 Oct 2025 06:06 AM IST
सार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजनीकांत अपने दोस्तों के साथ आज सुबह वह द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे, जहां वह महा अवतार बाबा की गुफा के दर्शन करेंगे।
 

विज्ञापन
Actor Rajinikanth arrives at Swami Dayanand Ashram; will visit Maha Avatar Baba's cave today
रजनीकांत, file - फोटो : इंस्टाग्राम@rajinikanth

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रजनीकांत अपने दोस्तों के साथ मुनि की रेती शीशमझाड़ी स्थित स्वामी दयानंद आश्रम पहुंचे। आश्रम में वह स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधी स्थल पर पहुंचे। समाधि स्थल पर उन्होंने उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। आश्रम में उन्होंने ध्यान के साथ ही गंगा घाट पर आयोजित गंगा आरती में प्रतिभाग किया। रविवार सुबह वह द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे, जहां वह महा अवतार बाबा की गुफा के दर्शन करेंगे।

विज्ञापन


आश्रम प्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि अभिनेता रजनीकांत शनिवार सुबह 11 बजे अपने दोस्तों के साथ आश्रम में पहुंचे। उन्होंने स्वामी शुद्धानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। रजनीकांत रविवार सुबह का नाश्ता करने के बाद द्वाराहाट के लिए रवाना होंगे। वहीं से पंतनगर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed