{"_id":"b39e9bd9c5f43c6d0a794bdee2699693","slug":"accident-between-in-car-and-tractor-trolly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल बनी ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बनी ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
रायवाला थाना क्षेत्र में खांडगांव पुलिया के पास मंगलवार तड़के ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि उसमें सवार हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश निवासी एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के अनुसार परिवार अस्थि विसर्जन करने के लिए हरिद्वार आ रह था। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। हादसे में कार चालक कमल देव (35) पुत्र जगतराम निवासी वाडग, हिमाचल प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मनजीत (35) पुत्र चुन्नीलाल, उसका आठ वर्षीय पुत्र पारस, सावित्री (60) पुत्री हुकम चंद, शरणदास (48) पुत्र हुकम चंद निवासी चबूतरा, हमीरपुर घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को 108 आपातकालीन सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अस्थि विसर्जन को आ रहे थे
हादसे में घायल मनजीत ने बताया कि उसकी पत्नी का चार दिन पहले दिन हुआ था। अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार आ रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
जीवनभर सालता रहेगा हादसा
मनजीत ने बताया कि हादसे में मृत कमल देव उसका दोस्त था। बीते सोमवार को पत्नी की हरिद्वार में अस्थियां विसर्जित करने की तैयारी कर रहे थे, तभी कमल घर आया और बोला लंबा सफर है कार चलाकर परेशान हो जाएगा। मुझे लंबे सफर की आदत है, लिहाजा मैं साथ चलता हूं। शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में काल के क्रूर पंजों ने उसे छीन लिया। यह बताते हुए मनजीत की आंखें छलक आईं। बताया कि हादसा जीवनभर सालता रहेगा।