फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Abhishek took place on Army Day and Makar Sankranti

Rishikesh News: सेना दिवस और मकर संक्रांति पर हुआ अभिषेक

Fri, 16 Jan 2026 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 16 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Abhishek took place on Army Day and Makar Sankranti
सेना दिवस और मकर संक्रांति पर पूजा अर्चना करते स्वामी चिदानंद सरस्वती और ऋ​षि कुमार। स्रोत परमा
परमार्थ निकेतन में 78वां सेना दिवस और मकर संक्रांति पर वेद मंत्रोच्चार, विशेष पूजा अर्चना, शिवाभिषेक और विश्व शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों, पुरोहितों और देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने भारत माता की सुख-समृद्धि, सीमाओं की सुरक्षा और विश्व कल्याण के लिए विशेष पूजा, प्रार्थना और अभिषेक किया।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि भारतीय सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि वह भारत की आत्मा, अस्मिता और स्वाभिमान की प्रहरी है। हमारे वीर सैनिक वेतन के लिए नहीं, वतन के लिए जीते हैं। उनका जीवन त्याग, तप और राष्ट्रभक्ति की जीवंत मिसाल है। मकर संक्रांति सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर और आत्म केंद्रित जीवन से राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पित जीवन की ओर अग्रसर होने का संदेश देता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed