फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fruit-bearing saplings distributed to 300 people in Jollygrant

Rishikesh News: जौलीग्रांट में तीन सौ लोगों को बांटे गए फलदार पौधे

Sun, 23 Aug 2026 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 23 Aug 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Fruit-bearing saplings distributed to 300 people in Jollygrant
जौलीग्रांट। हरेला पर्व पर वार्ड सात कोठारी मोहल्ला, जौलीग्रांट में उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के करीब 300 लोगों को फलदार पौधे बांटकर पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई गई। विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि पौधे रोपकरण उन्हें बड़ा करने तक देखभाल करना ही हरेला पर्व का उद्देश्य है। उत्तरांचल उत्थान परिषद के महामंत्री राजेश थपलियाल और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संयोजक राजेंद्र बडोनी ने कहा कि जिस तरह से वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण बढ़ रहा है। उससे प्रकृति अपना स्वरूप खोती जा रही है। हिमालय पर विशेषज्ञों की जो विभिन्न रिपोर्ट सामने आ रही हैं, वह चौंकाने वाली है। पौधरोपण के साथ ही जो वृक्ष मौजूद हैं उन्हें भी बचाया जाना चाहिए। राजेश भट्ट ने कहा कि काफी ठंडा और हरा भरा होने के कारण देहरादून रिटायर्ड अधिकारियों और बुद्धिजीवियों की पसंदीदा जगह हुआ करती है। लेकिन वर्तमान में तापमान में काफी वृद्धि हो चुकी है। कार्यक्रम के बाद करीब 300 लोगों को पौधे बांटे गए। इस अवसर पर सभासद राजेश भट्ट, यशोदानंद कोठियाल, नरेश जोशी, नरेश चंद कुलसी, बिपुल जोशी, महेश चंद्र, राजेश त्यागी, योगेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed