फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Congress Identifies Issues During Public Interaction in Majri Grant

Rishikesh News: माजरी ग्रांट में कांग्रेस ने जनसंवाद में चिह्नित की समस्याएं

Sun, 23 Aug 2026 07:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 23 Aug 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
Congress Identifies Issues During Public Interaction in Majri Grant
- अश्वनी खरोला और शमशेर सिंह पाल उपाध्यक्ष मनोनीत
विज्ञापन

डोईवाला। कांग्रेस की ओर से रविवार को माजरी ग्रांट में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण समस्याओं को सूचीबद्ध करते हुए उनके निदान पर जोर दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने संगठन से जुड़ने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। रविवार को माजरी ग्रांट में आयोजित जन संवाद में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का सुनना और मजबूती के साथ कदम उठाना है। कहा कि कार्यकर्ता आमजनता से संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। ब्लाॅक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि जनता से सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जरूरी है। कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के सुख-दुख में उनके साथ खड़े हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ताजेंद्र सिंह ताज ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हैं। कहा कि चिह्नित समस्याओं के निदान के लिए पार्टी एकजुट होकर संघर्ष करेगी। संगठन को विस्तार देते हुए अश्वनी खरोला और शमशेर सिंह पाल को उपाध्यक्ष, रविंद्र सिंह, शेर सिंह सक्सेना, पारूल पाल को महासचिव, हर्ष पाल और नितिन पाल को सचिव मनोनीत किया गया। जनसंवाद में बीडीसी इंद्रजीत सिंह, अनिल पाल, मुकेश प्रसाद, फूल सिंह पाल, दयाराम, सन्नी तोमर, हरभजन सिंह, सरजीत सिंह, धर्म सिंह और देवेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed