फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   2nd All-India Karate Championship Kicks Off; 400 Athletes Participating

Rishikesh News: द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आगाज, 400 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

Sun, 23 Aug 2026 09:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 23 Aug 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
2nd All-India Karate Championship Kicks Off; 400 Athletes Participating
- 9 राज्यों से पहुंचे 400 से अधिक खिलाड़ी, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
विज्ञापन

द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का आगाज, 400 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में द्वितीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप का रविवार को शानदार आगाज हुआ। प्रतियोगिता में देश के नौ राज्यों से पहुंचे 400 से अधिकविभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते हुए पदक के लिए मुकाबला कर रहे हैं।

रविवार को चैंपियनशिप का उद्घाटन महाराष्ट्र व गोवा के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और अन्य अतिथियों ने किया। इस दौरान कोश्यारी ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा खेलों को अपना कॅरिअर बना रहे हैं। खेल प्रतिभाओं के लिए सरकारी सेवाओं में खेल कोटे के माध्यम से भी आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और एकाग्रता के साथ मेहनत करना जरूरी है। लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता की राह आसान हो जाती है। कोश्यारी ने युवाओं से खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि खेल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं हैं बल्कि युवाओं को बेहतर नागरिक बनाने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम में दायित्वधारी राज्यमंत्री चारू कोठारी ने आयोजकों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। चैंपियनशिप के महासचिव राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के नौ राज्यों से 400 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। इस अवसर पर ललित मोहन मिश्रा, प्रतीक कालिया, संदीप गुप्ता, भगतराम कोठारी, डीबीपीएस रावत, डीपी रतूड़ी, कराटे इंडिया के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, सीनियर कोच विजय, सिराज अहमद, मिंटू सैनी, सुमित कुमार, चिराग धमीजा, आकाश उनियाल, कृष्ण जाटव, लक्ष्मण, अर्जुन थापा सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed