{"_id":"4f76ca18e3e11bc04a7e8c800f96db3a","slug":"abhimanyu-sadan-win-overall-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिमन्यु सदन बना ओवरआल चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिमन्यु सदन बना ओवरआल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपुर। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में अभिमन्यु सदन ओवरआल चैंपियन रहा। समापन कार्यक्रम में छोटे बच्चों की बैलून रेस, टाई शू रेस, कंगारू रेस आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने ओलंपिक रिंग्स की मनमोहक आकृति भी बनाईं। इस दौरान मिसाइल मैन अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई।
अंशुल पोखरियाल, अंजलि नेगी, अंशुल नेगी, एस्थर, ऋतिका नेगी, सोनाली को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की ट्राफी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य राजीव रौतेला ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को खेल भावना का परिचय देना चाहिए। इस दौरान बतौर मुख्यअतिथि कर्नल एमके सिंह, विद्यालय संचालक संत जोध सिंह महाराज, अर्जुन बख्शियानी, डॉ. सुभाष चंद्र गांधी, प्रीतम सिंह, निर्मल प्रीत कौर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीरजा त्रिवेदी व प्रिया चावला ने संयुक्त रूप से किया।