फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AAP demonstrated to demand dissolution of Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर आप ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
AAP demonstrated to demand dissolution of Devasthanam Board
डोईवाला के लच्छीवाला में बनाए गए भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
रायवाला। आप ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन। वहीं पार्टी के सत्ता में आने के बाद देवस्थानम बोर्ड भंग करने का वादा किया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर नेपाली फार्म तिराहे पर धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तीर्थ पुरोहितों की अनदेखी का आरोप लगाया। आप के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे नेगी ने प्रदेश की भाजपा सरकार अपने हितों को साधने के लिए तीर्थ पुरोहितों की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। उन्होने देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के प्रति काला कानून बताया। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों के खिलाफ है। आप नेता डॉ. नेगी ने देवस्थानम बोर्ड भंग होने तक लड़ाई जारी करने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश में आप की सरकार बनते ही देवस्थानम बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, पुष्पा पांडे, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, लालमणि रतूड़ी, पंकज, सुनील आदि थे।
विज्ञापन

डोईवाला में भी किया प्रदर्शन
डोईवाला। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर लच्छीवाला में बनाए गए भाजपा के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। आप के प्रदेेश प्रवक्ता राजू मौर्य ने कहा कि सरकार तीर्थ पुरोहितों के हक हकूकों के साथ बोर्ड के नाम पर खिलवाड़ किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ आवाज उठाई तो सरकार ने उच्च स्तरीय समिति बनाकर तीर्थ पुरोहितों को गुमराह करने का काम किया। इस दौरान अशोक सेमवाल, गणेश कुड़ियाल, प्यारा सिंह, वकील खान, आयशा खान, जसवीर सिंह, भजन सिंह, भानु प्रताप, विजय पाठक, चांदनी, मुस्कान, फातिमा, सजल, चरणजीत सिंह, दिलशाद, इकबाल और राजकुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed