फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Aadya Shrestha of Haridwar topped in painting competition

चित्रकला प्रतियोगिता में हरिद्वार की आद्या श्रेष्ठा आयी अव्वल

Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Aadya Shrestha of Haridwar topped in painting competition
ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ऊर्जा संरक्षण
विज्ञापन

पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में आचार्यकुलम हरिद्वार की आद्या श्रेष्ठा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेताओं को पुरस्कार बांटे गए।
चित्रकला प्रतियोगिता ऊर्जा दक्षता ब्यूरो, विद्युत मंत्रालय और भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें उत्तराखंड के 1609 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। प्रतियोगिता एक दिसंबर से विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के समापन समारोह मेें निदेशक वित्त जे. बेहेरा ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर बधाई दी। ग्रुप-ए में आद्या श्रेष्ठा, कक्षा सात, आचार्यकुलम हरिद्वार ने प्रथम स्थान हासिल किया। मास्टर ऋषि कुमार, कक्षा छह, डीपीएस रानीपुर हरिद्वार ने दूसरा और तनिशा राज, कक्षा सात आचार्यकुलम हरिद्वार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप-बी में रामा शर्मा, कक्षा नौ, आचार्यकुलम हरिद्वार ने पहला, पी. सैशमा, कक्षा नौ, आचार्यकुलम हरिद्वार ने दूसरा व गरिमा चहल, कक्षा आठ, डीपीएस रानीपुर, हरिद्वार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) वीर सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed