फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A youth arrested with drug injection

नशे के इंजेक्शन के साथ एक युवक गिरफ्तार

Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
A youth arrested with drug injection
थाना रायवाला पुलिस ने नशे के 40 इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि रविवार को हरिपुरकलां के आनंदोत्सव आश्रम के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सपेरा बस्ती की ओर से आने वाले ग्राम मंडोरा थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी गीता कुटीर आश्रम के निकट निवासी अरविंद को रोककर उसकी तलाशी ली।
विज्ञापन

पुलिस को युवक के पास से एक सफेद पन्नी में रखे गत्ते के डिब्बे से 40 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन को बहादराबाद क्षेत्र के छोटू भाई नाम के एक व्यक्ति से लाता है, जिसे वह हरिपुर कलां व अन्य क्षेत्रों में बेचता है। आरोपी ने बताया कि छोटू भाई की बहादराबाद हरिद्वार में दवाई की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed