{"_id":"67c9f95ce036265ec900fd8f","slug":"a-library-with-modern-facilities-will-be-built-in-the-city-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-635225-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय, प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगर में बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय, प्रस्ताव पास
Fri, 07 Mar 2025 01:07 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका मुनि की रेती में जल्द आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण होगा। इस संबंध में पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके लिए पालिका को भूमि उपलब्ध हो गई है। एक माह के भीतर डीपीआर आदि सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला में बृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय निर्माण भी शामिल रहा। पालिका क्षेत्र के राजीव ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।
यहां पहले क्रेजी फेडरेशन की ओर से पालिका की भूमि पर पुस्तकालय का संचालन किया जाता था। अब फेडरेशन ने पालिका को हस्तांतरित कर दिया है। पालिका यहीं पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय बनाएगी। इस संबंध में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कुट्टी देवी पार्किंग को पीपीपी मोड पर बनाए जाने संबंधी निर्णय को निरस्त किया गया। पालिका इस पार्किंग को स्वयं के संसाधनों से बनाएगी। इसके अलावा कई अन्य प्रस्ताव भी पास किए गए। बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी सहित सभासद व पालिका अधिकारी मौजूद रहे।
-- -
कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
बोर्ड बैठक में सभासदों ने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। अतिक्रमण के लिए पालिका कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया गया। वार्ड दो के सभासद विनोद खंडूड़ी ने कहा कि पालिका के कुछ कर्मचारी पैसे लेकर अतिक्रमण करवाते हैं। शीशम झाड़ी के सभासद ब्रिजेश गिरी ने बताया कि जब पालिका में कोई शिकायत की जाती है तो कार्रवाई के लिए निकली टीम की जानकारी संबंधित व्यक्ति तक पहुंचा दी जाती है।
-- -
बकायेदारों को जारी किए जाएंगे नोटिस
बोर्ड बैठक में पालिका के बकायेदारों पर भी चर्चा हुई। शिवानंद पार्किंग के ठेकेदार पर 83 लाख रुपये का बकाया है। निर्णय लिया कि बकाया वसूली के लिए विधिक राय ली जाएगी। साथ ही बकायेदारों को नोटिस जारी किए जांएगे। भुगतान न करने पर आरसी काटी जाएगी।