{"_id":"66f85fb823e0c514b308f97a","slug":"a-joint-meeting-of-garhwal-mandal-vikas-nigam-gmvn-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-513123-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: 30 सितंबर को सचिवालय कूच करेंगे जीएमवीएन के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: 30 सितंबर को सचिवालय कूच करेंगे जीएमवीएन के कर्मचारी
विज्ञापन
Iकर्मचारियों और प्रबंधकों ने की नियमितीकरण की मांगI
गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) कर्मचारी संघ, कर्मचारी संगठन और मैनेजर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने नियमितीकरण की मांग की। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 30 सितंबर को सचिवालय कूच की घोषणा की है।
गौरादेवी चौक के समीप भारत देव भूमि जीएमवीएन कार्यालय में संघ के अध्यक्ष मनमोहन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यटन प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन जो कर्मचारी जीएमवीएन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उनके हितों की अनदेखी हो रही है। शासन को शीघ्र शासनादेश जारी कर कर्मचारियों के साथ न्याय करना चाहिए।
कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेश रमोला ने कहा कि 20-25 वर्षों से कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। प्रबंधक एसोसिएशन के अध्यक्ष एमएस रांगड़ ने कहा कि निगम में अधिकांश कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके कारण निगम के कार्यों में शिथिलता आने लगी है। इस समस्या को दूर करने के लिए विनियमितीकरण स्थायी समाधान है।
विज्ञापन
तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सभी सदस्य, कर्मचारी 30 सितंबर को राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के सचिवालय कूच करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देहरादून में होने वाले एकदिवसीय प्रदर्शन में हिस्सा लेने की अपील की है। इस अवसर पर डीएम जुयाल, सूर्य प्रकाश विश्वास, दरम्यान सिंह, संदीप मेवाड़, भूपेंद्र सिंह, रघुवीर बिष्ट, अंकित, रणवीर रावत आदि मौजूद रहे।