फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   A fine of Rs 4.20 lakh was collected from 42 building owners

Rishikesh News: 42 भवन स्वामियों से 4.20 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Mon, 10 Mar 2025 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 4.20 lakh was collected from 42 building owners
मुनिकीरेती पुलिस ने क्षेत्र में रह रहे बाहरी लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 42 भवन स्वामियों का चालान कर 4.20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। रविवार को पुलिस ने कैलाश गेट क्षेत्र, दयानंद आश्रम, शीशमझाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में सत्यापन अभियान चलाया। इसके लिए चार टीमों का गठन किया गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि 130 बाहरी व्यक्तियों और किरायदारों का सत्यापन किया गया। सत्यापन न कराने वाले 42 मकान मालिकों का दस-दस हजार का चालान किया गया है। निरीक्षक प्रदीप चौहान ने कहा कि पूर्व में कई बार किरायदारों का सत्यापन कराने के लिए कहा जा चुका है, बावजूद कई भवन स्वामी सत्यापन नहीं करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed